Skip to main content

Posts

Featured

नौकरी से हाथ धो चुके दो दोस्तों ने अपने अनूठे व्यवसाय से किया 4.4 करोड़ का टर्नओवर

जब एक जमी हुई नौकरी से अचानक एक रोज काम छोड़ देने का आदेश मैनेजमेंट की तरफ से आता है तो यह बहुत ही दुःखद और निराशाजनक होता है। वर्तमान परिस्थिति में कंपनियां अपनी लागत कम करने के लिए करती है। ऐसे में कई कर्मचारी अवसाद ग्रसित हो जाते हैं। पर ऐसी परिस्थति में और हिम्मत तथा आत्मविश्वास जागृत करके आगे नए अवसर की ओर देखने की जरुरत होती है। आज की परिस्थिति में ऐसे संकट का सामना करने के लिए सदैव तत्पर रहना चाहिए। कुछ इसी तरह 2007 की मंदी के शिकार दो दोस्तों ने कैसे विकट परिस्थितियों से ऊबरे, यह जानना रोमांचकारी है। दो दोस्त  सुजय सोहानी  और  सुबोध जोशी  के स्टार्ट अप ‘श्री कृष्णा वड़ा पाव’ की कहानी कुछ ऐसी है। परिस्थितियों ने तो इन्हें निराशा के गर्त में डूबाने की तैयारी कर रखी थी परंतु ये दोनों कहाँ हार मानने वाले थे। संकट के समय से ऊबर कर सुजय और सुबोध ने 4.4 करोड़ के टर्नओवर का व्यवसाय कर रहे है। लंदन में उन्होंने मुंबईया वड़ा पाव को एक क्विक फिक्स स्नैक्स के रुप में स्थापित किया। आज लंदन में ‘श्री कृष्णा वड़ा पाव’ के 4 आउटलेट है। जहाँ देशी-विदेशी ग्राहक वड़ा...

Latest Posts